शाजापुर। श्री योग वेदान्त सेवा समिति शाजापुर द्वारा संत श्री आसाराम जी बापू का 62वां आत्म साक्षात्कार दिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।
समिति के अनिल पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में 450 आश्रमों और 1600 समितियों के माध्यम से इस अवसर पर विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें जरूरतमंद और गरीब लोगों को कपड़े सहित आवश्यक सामग्री वितरित करना, भंडारे आयोजित करना तथा आश्रमों में साधकों द्वारा भजन-कीर्तन करना शामिल है।
इसी कड़ी में शाजापुर में भी जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम में समिति के साधक भाई और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।