चित्तौड़गढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीएसटी और गंगरार थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से 29.05 ग्राम अवैध एमडीएमए (मोली पाउडर) जब्त किया है। पुलिस ने मामले में सुनील सुथार (22), निवासी बिलिया, थाना गंगरार को गिरफ्तार किया है। वहीं, तस्करी में कथित रूप से शामिल एक अन्य आरोपी को भी नामजद किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा और डीएसपी गंगरार उदय सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
कार्यवाहक थानाधिकारी गेहरी लाल गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम रीको एरिया में पुठोली चौकी के सामने नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान सुनील सुथार के कब्जे से 29.05 ग्राम एमडीएमए पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
कार्रवाई में शामिल टीम: गंगरार थाना पुलिस की टीम में कार्यवाहक थानाधिकारी गेहरी लाल गुर्जर, एएसआई नंदराम, कांस्टेबल रोहिताश्व, कृष्णकुमार, मनसुख, देवकिशन और हेड कांस्टेबल चालक शामिल रहे। वहीं, डीएसटी टीम से हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह व राजदीप सिंह तथा कांस्टेबल दुर्गाराम, विक्रम, दीपक और रामनरेश ने कार्रवाई में सहयोग किया।