पिपलियामंडी/मंदसौर। मंदसौर जिले के पिपलियामंडी नगर के भाजपा नेता संदीप सिंह राठौड़ को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की उज्जैन दूरसंचार सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही नगर सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समर्थकों, मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएसएनएल द्वारा जारी पत्र के माध्यम से संदीप सिंह राठौड़ के मनोनयन की जानकारी दी गई है। इस संबंध में बीएसएनएल के कॉर्पाेरेट कार्यालय द्वारा 22 सितंबर 2026 को जारी पत्र तथा सीजीएम कार्यालय भोपाल के 25 सितंबर 2026 के पत्र के संदर्भ में मनोनयन की प्रक्रिया पूरी की गई।
जारी पत्र में संदीप सिंह राठौड़ को समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने की जानकारी देते हुए उनकी सहमति मांगी गई है। साथ ही दूरभाष अथवा प्रीपेड मोबाइल सुविधा से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का भी उल्लेख किया गया है।
राठौड़ को यह जिम्मेदारी मिलने पर नगरवासियों और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए दूरसंचार सेवाओं से जुड़ी समस्याओं और उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं को संबंधित मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।