BREAKING NEWS
HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<     KHABAR : नेपा लिमिटेड में प्रतियोगिताओं के विजेता.. <<     BIG UPDATE: वोट बचाने की लड़ाई में नीमच कांग्रेस की.. <<     KHABAR : उज्जैन में छात्रावास की बाहरी आवाजाही से.. <<     VIDEO NEWS: नीमच मंडी में लहसुन के भाव का ऐसा.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा तस्करी का मामला फिर सुर्खियों.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा.. <<     "शाजापुर में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत!.. <<     BIG NEWS : दिल्ली की सियासत में गूंजा वोट बचाने का.. <<     KHABAR : मंदिरों और हैंडपंप के आसपास गूंजा.. <<     BIG UPDATE: अफीम नीति पर किसान नेता बद्रीलाल जाट का.. <<     KHABAR : पारिवारिक विवाद से परेशान नवविवाहित युवक.. <<     KHABAR : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर यादव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2026, 3:49 pm
KHABAR : स्कूली बच्चों ने डाकघर का कामकाज समझा, राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत दौरा, पोस्टमास्टर बोले-जरूरी दस्तावेज भेजने में विभाग की भूमिका अहम, पढे़ खबर

Share On:-

शाजापुर। सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने नई सड़क स्थित मुख्य डाकघर का दौरा किया। इस दौरान छात्रों ने डाकघर का कामकाज समझा और कार्यालय का दौरा किया। शाजापुर में 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका मकसद नागरिकों को डाक सेवाओं के प्रति जागरूक करना है।

विद्यार्थियों ने डाक विभाग की शाखाएं देखीं। उन्होंने पत्रों के संकलन से वितरण तक की प्रक्रिया समझी। साथ ही, डाकघर की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी ली।

पोस्टमास्टर ने डिजिटल सेवाओं की जानकारी दी
मुख्य पोस्टमास्टर हरि शंकर वट ने उन्हें डाकघर के कामकाज, बचत, बीमा और डिजिटल सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा की डिजिटल संचार के दौर में भी, सरकारी और जरूरी दस्तावेजों को भेजने में डाक विभाग की भूमिका अहम है। डाक विभाग अपनी सेवाओं के माध्यम से लोगों तक पहुंच बनाए हुए है।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में प्रदर्शनियों और जागरूकता शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। आने वाले दिनों में अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों को भी मुख्य डाकघर का भ्रमण कराकर डाक सेवाओं और योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE