BREAKING NEWS
HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<     KHABAR : नेपा लिमिटेड में प्रतियोगिताओं के विजेता.. <<     BIG UPDATE: वोट बचाने की लड़ाई में नीमच कांग्रेस की.. <<     KHABAR : उज्जैन में छात्रावास की बाहरी आवाजाही से.. <<     VIDEO NEWS: नीमच मंडी में लहसुन के भाव का ऐसा.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा तस्करी का मामला फिर सुर्खियों.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा.. <<     "शाजापुर में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत!.. <<     BIG NEWS : दिल्ली की सियासत में गूंजा वोट बचाने का.. <<     KHABAR : मंदिरों और हैंडपंप के आसपास गूंजा.. <<     BIG UPDATE: अफीम नीति पर किसान नेता बद्रीलाल जाट का.. <<     KHABAR : पारिवारिक विवाद से परेशान नवविवाहित युवक.. <<     KHABAR : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर यादव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2026, 4:06 pm
NEWS : हम अग्रसेन के वंशज, आगे ही बढ़ते जाएंगे के जयघोष से गूंजा चित्तौड़गढ़, भव्य शोभायात्रा के साथ जन्मोत्सव का समापन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री अग्रसेन जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान श्री अग्रसेन का 5150वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव के समापन अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महाराजा अग्रसेन के जयघोष, बैंड की स्वर लहरियों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के महिला-पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन और माता माधवी की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सजे-धजे घोड़ों और बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। समाजजनों ने आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया।

गोल प्याऊ पर सामूहिक नृत्य ने बांधा समां
शोभायात्रा के दौरान गोल प्याऊ पर उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। यहां 'हम अग्रसेन के वंशज, आगे ही बढ़ते जाएंगे' गीत की धुन पर समाजजन झूम उठे। महिलाओं और युवाओं ने सामूहिक नृत्य कर आयोजन को यादगार बना दिया। गीतों और जयघोष के बीच समाज की एकजुटता की झलक दिखाई दी।

इससे पूर्व जन्मोत्सव का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ हुआ था। समाजजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां देकर सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। महोत्सव के अंतर्गत बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

समापन समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान
शाम को गांधीनगर स्थित अग्रसेन मांगलिक भवन में आयोजित समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज विकास संस्था एवं महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का अभिनंदन भी किया गया। वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के समानता, सेवा, सहयोग और सद्भाव के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता
सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के 0 से 2 वर्ष आयु वर्ग में मृद्वी अग्रवाल और नर्सरी/यूकेजी वर्ग में अर्णिका गुप्ता प्रथम रहीं। एकल नृत्य में कक्षा 1 से 3 वर्ग में निवांशी अग्रवाल, कक्षा 4 से 6 में महित अग्रवाल, कक्षा 7 से 9 में अंग्रांश अग्रवाल तथा कक्षा 10 से कॉलेज वर्ग में अनन्या अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला एकल नृत्य में समता अग्रवाल तथा महिला युगल नृत्य में नेहा और रिया विजेता रहीं।

मनोरंजक प्रतियोगिताएं: वस्तु पहचान में मिष्का अग्रवाल, गेंद एकत्रित करने में अर्णिका गुप्ता, मेमोरी गेम में जागृति अग्रवाल, पासिंग द बॉल में सिद्धि अग्रवाल, जंप ओवर में चार्वी अग्रवाल, मैच स्टिक में रेवा अग्रवाल, बोतल रेस विद म्यूजिक में रिद्धि अग्रवाल तथा मैनेज विद सेल्फी में सारांश बंसल प्रथम रहे। पेपर डांस एवं टाइटल सॉन्ग प्रतियोगिता में सौम्य अग्रवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

महिला वर्ग: 'इसकी माला उसके सिर' प्रतियोगिता में राशि अग्रवाल, वन मिनट गेम में राधा अग्रवाल, पूजा थाली डेकोरेशन में लता अग्रवाल तथा हेयर स्टाइलिंग में रिया अग्रवाल प्रथम रहीं। युगल डिस्पोजल अरेंजमेंट प्रतियोगिता में धीरज और राशि अग्रवाल विजेता रहे।

वरिष्ठ नागरिक वर्ग: 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में बसंत अग्रवाल तथा गलत जवाब देने की प्रतियोगिता में नेमीचंद अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरप्राइज गणगौर गिफ्ट में आभा और सुरेन्द्र अग्रवाल तथा समता और दीपक अग्रवाल विजेता रहे।

महोत्सव का समापन सामाजिक एकता, उत्साह और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE