BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2026, 5:42 pm
SHOK SAMACHAR : पिपलोन की मीसाबंदी परिवार की मांगीबाई शर्मा का निधन, चकडोल यात्रा में नम आंखों से हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, भोलेनाथ की परम भक्त और सेवाभावी महिला के निधन से ग्राम पिपलोन में शोक की लहर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलोन निवासी नागदा-मेनारिया समाज की वरिष्ठ सदस्य मांगीबाई शर्मा (धर्मपत्नी लोकतंत्र रक्षक शिवनारायण नागदा) का 11 अक्टूबर की देर रात 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित पूरे गांव में शोक छा गया। 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे उनके निजी निवास से चकडोल यात्रा निकाली गई। यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करने के बाद उनके खेत पर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे परिजनों, रिश्तेदारों, समाजजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

सरल स्वभाव और सेवाभाव के लिए थीं प्रसिद्ध-
मांगीबाई शर्मा मिलनसार, सरल स्वभाव और सेवाभावी व्यक्तित्व की धनी थीं। भगवान भोलेनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था थी और वे धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती थीं। अपने सहज व्यवहार और सेवाभाव के कारण वे परिवार और समाज में विशेष सम्मान रखती थीं। उनके निधन से परिवार ने अपनी प्रिय सदस्य को खो दिया, वहीं परिचितों और शुभचिंतकों में भी शोक की लहर है।

परिवार और समाज ने दी श्रद्धांजलि-
मांगीबाई शर्मा मनोहर शर्मा एवं स्वर्गीय रमेश शर्मा की भाभी तथा विष्णु, दिनेश, गोपाल और नरेंद्र की माताजी थीं। वहीं हिमांशु, राहुल और केशव की दादी थीं। उनकी अंतिम यात्रा में नागदा-मेनारिया समाज के बड़ी संख्या में समाजजन, ग्रामवासी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने दिवंगत मांगीबाई शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मोहन नागदा ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE