चित्तौड़गढ़। वार्ड नं 11 के लोकप्रिय पार्षद भोलाराम प्रजापत द्वारा अपने समर्थकों के साथ नवरात्रा के पावन अवसर पर नगरपरिषद स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर छठे कार्यकाल का श्रीगणेश किया गया।
पार्षद भोलाराम प्रजापत द्वारा जनसेवा को कटिबद्ध अपने लंबे अनुभवी राजनीतिक जीवन में छठी बार निरंतर निर्वाचित होकर अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया गया। जनता की सेवा को कटिबद्ध सरल,सहज,मिलनसार स्वभाव के धनी व साफसुथरी ईमानदार छवि के चलते एक जनसेवक के रूप में नगरपरिषद में अलग मुकाम हासिल किया है।
इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ जनों द्वारा उपस्थित होकर अपने जनसेवा के दायित्वों के निर्वहन हेतु अपने जनप्रिय पार्षद को सदैव ऊर्जावान बने रहने का आशीर्वाद प्रदान किया। युवा समर्थक व कार्यकर्ताओं द्वारा माला व उपरना पहना कर सार्वजनिक जीवन में उत्तरोत्तर प्रगति व सफलतम उत्कृष्ट कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गई।
पार्षद द्वारा अपने समर्थकों के साथ अनिल ईनाणी सभापति,सुदर्शन रामपुरिया उपसभापति व रविन्द्र यादव आयुक्त से शिष्टाचार भेंटकर वार्ड के विकास कार्य योजनाओं की सूची व मूलभूत समस्याओं के सम्बंध में विस्तार से चर्चा कर एक ज्ञापन भी दिया गया। जिस पर सभापति जी व आयुक्त द्वारा सकारात्मक पहल के साथ प्राथमिकता देते हुए त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया गया। उत्साहित समर्थकों द्वारा इस खुशी के मौके पर मिठाई खिलाकर वार्ड के विकास व समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा की गई।
इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ गणमान्य युवा समर्थक अंनत समदानी, लक्ष्मण सिंह भाटी,सूर्यप्रकाश शर्मा, कन्हैया लाल पुरोहित, भैरवशंकर पंचोली, मथुरा लाल नन्दवाना,विजय कुमार शर्मा, महेन्द्र नाथ योगी, रितेश कुमावत,कैलाश वैष्णव, मनीष पीपाड़ा,शेषकुमार गुप्ता, रामप्रसाद प्रजापत, विष्णु प्रजापत, अक्षय प्रजापत, अमित कुमावत,ऋतिक ओझा, राघव काबरा, रतन तड़बा, अजय रजक, महेन्द्र सरगरा आदि उपस्थित रहे।