BREAKING NEWS
BIG NEWS : दिल्ली की सियासत में गूंजा वोट बचाने का.. <<     KHABAR : मंदिरों और हैंडपंप के आसपास गूंजा.. <<     BIG UPDATE: अफीम नीति पर किसान नेता बद्रीलाल जाट का.. <<     KHABAR : पारिवारिक विवाद से परेशान नवविवाहित युवक.. <<     KHABAR : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर यादव.. <<     BIG NEWS : एमपी में 4 आईएएस अफसरों को केंद्र में जाने.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले लहसुन के बाजार में बड़ा.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किए बाबा.. <<     KHABAR : शरद पूर्णिमा पर शाजापुर में सजेगी.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2026, 6:37 pm
KHABAR : बर्डिया में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 124 ग्रामीणों की हुई जांच, 14 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया चिह्नित, 27 ग्रामीणों को वितरित किए निःशुल्क चश्मे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच की ओर से ग्राम पंचायत भवन, बर्डिया (तहसील मनासा) में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में गोमाबाई नेत्रालय, नीमच का सहयोग रहा।

शिविर में गोमाबाई नेत्रालय के चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने ग्राम बर्डिया के कुल 124 लोगों की नेत्र जांच की। जांच के दौरान 14 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया, जबकि 27 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ एवं निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की जनकल्याणकारी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शोभना मीणा, पैरालीगल वॉलंटियर्स हितेश जैन एवं कमलाशंकर कारपेंटर, ग्राम पंचायत सचिव बंशीदास बैरागी, सरपंच प्रतिनिधि कमल डाबर, गोमाबाई नेत्रालय के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर सुरेश रैदास, पैरामेडिकल स्टाफ तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE