नीमच। जीरन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनघट्टी से प्रतापगढ़ जाने वाले मार्ग पर पुलिया से नदी में गिरने के बाद एक बालक की डूबने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक बालक कनघट्टी निवासी बताया जा रहा है।
घटना नीमच और मंदसौर जिले की सीमा के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों जिलों की सीमा घटनास्थल से करीब 100 फीट के दायरे में होने के कारण मामले को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। घटना की विस्तृत जानकारी और संबंधित थाना क्षेत्र की पुष्टि होना बाकी है।