चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी के तत्वावधान में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को चित्तौड़गढ़ में मातृशक्ति दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे गणगौर गार्डन, महाराणा प्रताप सेतु मार्ग, चामटीखेड़ा चौराहा से प्रारंभ होगा।
शक्ति संचलन गणगौर गार्डन से शुरू होकर महाराणा प्रताप सेतु मार्ग, राणा सांगा बाजार, सुभाष चौक गोल प्याऊ, सदर बाजार और मिठाई बाजार होते हुए पाड़नपोल स्थित सुखवालों के नोहरे पहुंचेगा, जहां कार्यक्रम का समापन होगा।
इस दौरान गोल प्याऊ पर दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य मातृशक्ति में संगठन, जागरूकता, साहस और सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में दुर्गावाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा महाला दीदी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं, दुर्गावाहिनी राजस्थान की क्षेत्रीय संयोजिका लता पंडिया दीदी का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।
आयोजकों ने चित्तौड़गढ़ की समस्त मातृशक्ति एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।