दतिया। दतिया में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और पथराव का आरोप,सोमवार को पीड़ित परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार।दतिया में कथित तौर पर आपसी विवाद के चलते एक परिवार के साथ मारपीट और पथराव किए जाने का मामला सामने आया है।प्राप्त शिकायत केअनुसार,फरियादी विकास प्रजापति पुत्र स्व. पर्वत प्रजापति गोबिंद मंदिर के पीछे निवासी का आरोप लगाया है कि 11 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे वह अपने दोस्त के साथ बातचीत कर रहे थे।इसी दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद कुछ लोग उनके घर पहुंचे, जहां परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया है।शिकायत में आकाश प्रजापति, आनंद प्रजापति और पूनम प्रजापति सहित अन्य लोगों पर मारपीट एवं ईंट-पत्थर फेंकने के आरोप लगाए गए हैं।फरियादी का आरोप है कि इस घटना में परिवार के सदस्यों को चोटें आईं और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।पीड़ित पक्ष ने मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है।जानकारी अनुसार, कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी आकाश प्रजापति, पूनम प्रजापति, आनंद प्रजापति पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।