BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2026, 3:34 pm
NEWS : स्व. मधु देवी अग्रवाल की 30वीं पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, आंगनवाड़ी के बच्चों को भेंट की खेल एवं शैक्षणिक सामग्री, आशीष अग्रवाल एवं परिवार ने खिलौने, फिसलपट्टी, स्लेट-कलम, पेयजल केन और मिठाई भेंट कर मातृस्मृति को किया नमन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। स्वर्गीय मधु देवी अग्रवाल की 30वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को अग्रवाल परिवार की ओर से राजीव नगर कच्ची बस्ती स्थित आंगनवाड़ी केंद्र द्वितीय में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान केंद्र के बच्चों के लिए फिसलपट्टी, खिलौने, स्लेट, कलम, पेयजल केन और मिठाई के पैकेट भेंट किए गए। परिवार ने बच्चों के बीच खुशियां बांटकर स्वर्गीय मधु देवी अग्रवाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर ज्ञानमल अग्रवाल, चंदादेवी अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, नगर कांग्रेस कमेटी के सचिव आशीष अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, आर्यन अग्रवाल, चारवी अग्रवाल, परी अग्रवाल और कार्तिक अग्रवाल सहित परिवारजन उपस्थित रहे। वहीं, वार्ड नंबर 10 के पार्षद अहमद नूर भी मौजूद रहे।

खेल और शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों में उत्साह-
आंगनवाड़ी केंद्र में सामग्री भेंट करने से बच्चों में उत्साह देखने को मिला। फिसलपट्टी और खिलौने बच्चों की खेल गतिविधियों में उपयोगी होंगे, जबकि स्लेट और कलम उनकी प्रारंभिक शिक्षा को प्रोत्साहित करेंगे। पेयजल केन भेंट कर केंद्र की दैनिक आवश्यकता में भी सहयोग किया गया। साथ ही बच्चों को मिठाई वितरित की गई।

सेवा कार्य के माध्यम से दी श्रद्धांजलि-
परिवारजनों के अनुसार, स्वर्गीय मधु देवी अग्रवाल का वर्ष 1996 में नवरात्रि के तीसरे दिन निधन हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से परिवार ने उनकी स्मृति को समाजसेवा से जोड़ते हुए श्रद्धांजलि दी।

आंगनवाड़ी कर्मियों ने किया स्वागत-
कार्यक्रम के प्रारंभ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जुलेखा, आशा सहयोगिनी सीमा मेघवाल और सहायिका गुनगुन ने अग्रवाल परिवार के सदस्यों तथा पार्षद अहमद नूर का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। इस पहल के माध्यम से बच्चों की जरूरतों में सहयोग और समाजसेवा का संदेश दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE