नीमच। नवरात्रि पर्व के चलते इन दिनों माता रानी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्तजन माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। इसी धार्मिक उत्साह और भक्ति के माहौल के बीच ग्राम धनेरिया कलां में गोल्डन क्लब द्वारा 101 फीट की चुनर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह चुनर यात्रा 17 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे ग्राम धनेरिया कलां के इमली चौक स्थित देवनारायण मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा मां विंध्यवासिनी माताजी (केसुन्दा) के दरबार तक पहुंचेगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। चुनर यात्रा के माध्यम से भक्त माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट करेंगे।
धर्मप्रेमियों से शामिल होने की अपील-
गोल्डन क्लब द्वारा इस वर्ष भी आयोजित की जा रही 101 फीट की चुनर यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों ने धर्मप्रेमी बंधुओं से समय पर पहुंचकर यात्रा में सहभागिता करने और मां विंध्यवासिनी माताजी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित यह धार्मिक यात्रा क्षेत्र में भक्ति और आस्था का संदेश देगी।