BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2026, 5:38 pm
NEWS : सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल युवा सेवा समिति ने किया सभापति अनिल ईनाणी और उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया का अभिनंदन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति, चित्तौड़गढ़ एवं झूलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अनिल ईनाणी और उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष योगेश भोजवानी ने की। समारोह में पार्षद जगदीप सलूजा, टिंकू दामानी और कपिल मलानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

झूलेलाल युवा सेवा समिति के अध्यक्ष जेकी आहूजा एवं उपाध्यक्ष रवि मलानी ने बताया कि नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अनिल ईनाणी और उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया ने प्रतापनगर स्थित झूलेलाल मंदिर में दर्शन किए। इसके पश्चात आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत करते हुए सिंधु कम्युनिटी हॉल लाया गया। यहां अतिथियों ने भगवान झूलेलाल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद आयोजित अभिनंदन समारोह में समाजजनों ने सभापति अनिल ईनाणी और उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पार्षद जगदीप सलूजा, टिंकू दामानी और कपिल मलानी का भी अभिनंदन किया गया।

सामुदायिक भवन के लिए रियायती दर पर भूखंड देने की मांग
समारोह में समाज अध्यक्ष योगेश भोजवानी ने सिंधी समाज के सामुदायिक भवन एवं अन्य सामाजिक कार्यों के लिए नगर परिषद की ओर से रियायती दर पर भूखंड उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर सभापति अनिल ईनाणी ने अपनी स्वीकृति प्रदान की।

शहर का विकास और स्वच्छता प्राथमिकता : सभापति ईनाणी
अपने संबोधन में सभापति अनिल ईनाणी ने कहा कि शहर का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि शहरवासियों के सहयोग से चित्तौड़गढ़ को जल्द ही स्वच्छ शहरों की श्रेणी में शामिल करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए सिंधी समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया ने भी संबोधित किया।

समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर समाज संरक्षक मोतीलाल खटवानी, खिल्लूमल वरलानी, उमेश देवनानी, विनोद फुलवानी, पूर्व अध्यक्ष कमलेश खटवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दौलत दासानी, वासुदेव भोजवानी, उपाध्यक्ष मोहन टेकचंदानी, सचिव अनिल हरियानी, महासचिव हरीश गुरनानी, संगठन सचिव हीरा मंगलानी, मीडिया प्रभारी कमलेश शर्मा, झूलेलाल युवा सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष ललित वंगानी, जॉनी शर्मा, कमल चंचलानी, कपिल मलानी, राजेश तुलसानी, बाबू अगनानी, महेश लोहानी, योगेश आसनानी, सतपाल दुआ, आशीष विधानी, अशोक भोजवानी और मोंटी तुलसानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE