चित्तौड़गढ़। जिला अभिभाषक संस्थान, चित्तौड़गढ़ की ओर से नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अनिल ईनाणी एवं उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में जिला अभिभाषक संस्थान की ई-लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सभापति एवं उपसभापति का पगड़ी, माला और उपरना पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पार्षद मोनू सलूजा एवं विपिन सिंह शक्तावत का भी सम्मान किया गया। जिला अभिभाषक संस्थान की ओर से नवनिर्वाचित सभापति अनिल ईनाणी एवं उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया को अभिनंदन पत्र भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष चांदनी बैरागी, सचिव लोकेन्द्र सिंह राणावत, कोषाध्यक्ष कमलेश सुखवाल, सहसचिव विशाल सिंह भाटी एवं पुस्तकालय प्रभारी रोहित खटीक उपस्थित रहे।
इसके साथ ही संस्थान के पूर्व अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह सोलंकी, श्याम शर्मा, एसपी सिंह राठौड़, सावन श्रीमाली, ओमप्रकाश शर्मा, बद्रीगिरी गोस्वामी, रमेशचंद्र दशोरा, सुलक्षणा सांचोरा, मदन त्रिपाठी, अल्पेश पुरी गोस्वामी, ललित लड्ढा, पंकज टेलर, मुकेश तोलंबिया, नितिन चावत, आदित्य राय चौधरी, संदीप सेठिया, राधेश्याम तेली, दिनेश खटीक, गिरीश दीक्षित, गणपत मीणा एवं रघुनंदन दाधीच सहित संस्थान के अन्य सदस्य मौजूद रहे।