BREAKING NEWS
खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<     खातेगांव TI की शहादत का होगा हिसाब! 5 जिलों में.. <<     TI दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में सरकार!.. <<     KHABAR : राधादेवी रामचंद्र मंगल कॉलेज के फार्मेसी.. <<     KHABAR : कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती,.. <<     KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन.. <<     HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<     KHABAR : नेपा लिमिटेड में प्रतियोगिताओं के विजेता.. <<     BIG UPDATE: वोट बचाने की लड़ाई में नीमच कांग्रेस की.. <<     KHABAR : उज्जैन में छात्रावास की बाहरी आवाजाही से.. <<     VIDEO NEWS: नीमच मंडी में लहसुन के भाव का ऐसा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2026, 11:01 am
KHABAR : सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर हाईकोर्ट सख्त, चीफ इंजीनियर और सब-इंजीनियर को अवमानना का नोटिस, दो दिन में जवाब देने के निर्देश, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सड़कों की गुणवत्ता और निर्माण रिकॉर्ड को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सड़क निर्माण की मूल फाइल नहीं मिलने और अधिकारियों के जवाबों पर अदालत ने नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने चीफ इंजीनियर और सब-इंजीनियर को अवमानना का नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान चीफ इंजीनियर के उस जवाब पर भी सवाल उठा कि सड़क निर्माण की मूल फाइल सब-इंजीनियर के घर रखी है।


दरअसल हाईकोर्ट में सड़क निर्माण की गुणवत्ता से जुड़ा मामला पहुंचा था। सुनवाई के दौरान सड़क निर्माण की मूल रिकॉर्ड फाइल उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। इस पर हाइकोर्ट ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। चीफ इंजीनियर ने कहा कि मूल फाइल दफ्तर में है,हाइकोर्ट ने उन्हें तत्काल दफ्तर से लाकर कोर्ट में पेश करने कहा, लेकिन जब लौट कर आये तो हाइकोर्ट को बताया कि मूल फाइल सब-इंजीनियर के घर रखी हुई है। अदालत ने इस जवाब पर गंभीर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए,हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि सब अधिकारी मिले हुए हैं। 


अदालत ने चीफ इंजीनियर और सब-इंजीनियर को अवमानना का नोटिस जारी करते हुए दो दिन में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सड़क निर्माण की मूल रिकॉर्ड फाइल को सील कराकर सरकारी वकील को निगरानी में दिया है। अब अधिकारियों को अदालत के सामने अपना पक्ष रखना होगा। मामले में सड़क की गुणवत्ता जांचने वाली एजेंसी की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। हाइकोर्ट में पेश रिपोर्ट के मुताबिक एनएचएआई की सड़कों की जांच भी डेढ़ साल से जारी है, लेकिन जांच रिपोर्ट को लेकर अदालत ने नाराजगी जताई। अदालत ने रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों और जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। सड़क निर्माण की गुणवत्ता और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही अब इस मामले का अहम पहलू बन गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE