BREAKING NEWS
BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2026, 11:23 am
BIG NEWS : 292 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, भोपाल में स्कूटर की डिक्की से बरामद ब्यूप्रेनॉरफिन की कीमत 20 हजार रुपए; सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने बुधवार रात 292 नशीले इंजेक्शन के साथ 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के स्कूटर की डिक्की से ब्यूप्रेनॉरफिन हाइड्रोक्लोराइड के 2-2 एमएल के इंजेक्शन मिले हैं। जब्त इंजेक्शनों की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जेल रोड स्थित सी साइट रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। अब आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि इंजेक्शन कहां से लाए गए थे और किसे सप्लाई किए जाने थे।


मुखबिर की सूचना पर रोका स्कूटर
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि जेल रोड स्थित सी साइट रेस्टोरेंट के पास एक युवक नशीले इंजेक्शन लेकर पहुंचने वाला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। इसी दौरान एक्सेस स्कूटर से जा रहे संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। स्कूटर की डिक्की खोलने पर उसमें इंजेक्शन मिले।


2-2 एमएल के 292 इंजेक्शन जब्त
पुलिस ने मौके से 2-2 एमएल के कुल 292 इंजेक्शन जब्त किए। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान प्रेम शर्मा (22), पिता भगतराम शर्मा, निवासी गली नंबर-1, बावड़ी के पास, द्वारिका नगर, बजरिया के रूप में हुई है।


सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इंजेक्शनों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रतिबंधित दवा की खेप उसे कहां से मिली थी और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE