BREAKING NEWS
BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2026, 2:55 pm
KHABAR : इंदौर में पुलिस ने लगाई बदमाशों की क्लास, परिजनों के सामने भरवाया डोजियर, थाना प्रभारी ने भविष्य में अपराध नहीं करने की दिलाई शपथ, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। शहर में गुंडागर्दी, वाहनों में तोड़फोड़ और दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए इंदौर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। एरोड्रम थाना पुलिस ने पूर्व में वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों को थाने पर तलब कर उनकी क्लास लगाई। थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने आरोपियों को साफ चेतावनी दी कि भविष्य में गुंडागर्दी की, क्षेत्र में दहशत फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


थाने पर बुलाकर भरवाए डोजियर, दर्ज की पूरी जानकारी
28 अक्टूबर 2026 को एरोड्रम थाना पुलिस ने क्षेत्र में पहले वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को थाने पर बुलाया। पुलिस ने सभी से डोजियर फॉर्म भरवाए, जिनमें उनके वर्तमान निवास स्थान, व्यवसाय, जीवनशैली और मौजूदा गतिविधियों से जुड़ी जानकारी दर्ज की गई।पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सूचीबद्ध अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना तथा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।


थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी
थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी तरह की गुंडागर्दी, वाहनों में तोड़फोड़, क्षेत्र में दहशत फैलाने या कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी गतिविधियों में दोबारा शामिल पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने थाने पर अपने परिजनों के सामने भविष्य में अपराधों की पुनरावृत्ति नहीं करने की शपथ भी ली।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी और पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 सुमित केरकेट्टा और सहायक पुलिस आयुक्त मल्हारगंज अशोक सिंह जादौन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में एरोड्रम पुलिस ने यह कदम उठाया।


एरोड्रम पुलिस की इस कार्रवाई के जरिए असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि क्षेत्र में दहशत फैलाने और सार्वजनिक संपत्ति या वाहनों को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों पर पुलिस की नजर है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE