BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2026, 1:46 pm
BIG NEWS : किसानों के लिए डॉ मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अब अवकाश के दिनों में भी खुली रहेंगी कृषि उपज मंडियां, सोयाबीन और मक्का की होगी खरीदी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब अवकाश (छुट्टियों) के दिनों में भी कृषि उपज मंडियां खुली रहेंगी और किसानों से सोयाबीन तथा मक्का की खरीदी की जाएगी। इस व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए छुट्टियों के समाप्त होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।


सोयाबीन और मक्का उत्पादक किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
प्रदेश में वर्तमान में सोयाबीन और मक्का की बंपर आवक को देखते हुए किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। सरकार के इस फैसले से अन्नदाताओं को अपनी फसल बेचने में सुगमता होगी और वे बिना किसी रुकावट के मंडियों में अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे।


उपज के सुगम उपार्जन के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस निर्णय की जानकारी साझा करते हुए कहा-“सोयाबीन और मक्का उत्पादक किसानों की सुविधा और उनकी उपज के सुगम उपार्जन के लिए मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अब अवकाश के दिनों में भी सोयाबीन एवं मक्का की खरीदी करने और मंडियां खुली रखने का निर्णय लिया गया है। किसानों की सुविधा, उनकी मेहनत का उचित मूल्य और उनके हितों की रक्षा प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।”

सरकार के इस संवेदनशील निर्णय से राज्य के लाखों किसान लाभान्वित होंगे और उन्हें अपनी मेहनत का सही समय पर उचित मूल्य मिल सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE