BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2026, 6:31 pm
NEWS : तृतीय चरण के मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा, ईवीएम एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में तृतीय चरण के मतदान को लेकर निर्वाचन संबंधी तैयारियां जारी हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार को शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर निर्वाचन के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने तृतीय चरण के मतदान के लिए तैयार की जा रही ईवीएम का निरीक्षण कर उनकी तैयारी, उपलब्धता एवं व्यवस्थित रख-रखाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम के सुरक्षित संधारण, मतगणना कक्ष की तैयारियों, मतदान दलों से संबंधित व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन सामग्री के व्यवस्थित प्रबंधन का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान एवं मतगणना से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर ली जाएं। ईवीएम के सुरक्षित रख-रखाव एवं परिवहन, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, मतगणना कक्ष में आवश्यक व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन सामग्री के सुव्यवस्थित प्रबंधन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण करने तथा शेष तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सुचारू, व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सके।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, चुनाव विशेषाधिकारी रवींद्र मेघवाल, प्रशिक्षु आईएएस मुद्रा, यूआईडी से अंशुल आमेरिया सहित निर्वाचन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE