भोपाल। AIMIM यूथ जिला भोपाल के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आदम ने सैयद नादिर अली को यूथ जिला कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। उन्हें जिला कार्यालय के कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने और संगठनात्मक गतिविधियों में समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पर सैयद नादिर अली को शुभकामनाएं दी गईं। उम्मीद जताई गई कि वे अपनी जिम्मेदारी निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।