गरोठ। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नकली दूध बनाने के मामले में कार्रवाई की है। ग्राम डुंगरखेड़ी के आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद एसडीएम राहुल चौहान के निर्देश पर शुक्रवार सुबह राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
प्रशासन के अनुसार, कृष्णपाल सिंह पिता बद्रीलाल द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए कथित अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 30×20 फीट क्षेत्र की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग 6 लाख रुपये बताया गया है।
मिलावटखोरों पर प्रशासन सख्त
खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। नकली दूध और मिलावटी खाद्य पदार्थों से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।