शाजापुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाने के उद्देश्य से आज जिले में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक अरूण भीमावद, कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े, पुलिस अधीक्षक प्रिंका शुक्ला सहित गणमान्य नागरिक, स्थानीय समाजसेवी, व्यापारी, शासकीय सेवक, खिलाड़ी, विद्यार्थी सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधीगण शामिल हुए।
विधायक भीमावद ने रन फॉर यूनिटी (एकता दौंड़) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एकता दौड़ स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर के प्रांगण से प्रारंभ होकर स्टेडियम में समाप्त हुई। इसके पूर्व स्थानीय विधायक अरूण भीमावद ने एकता दौड़ में शामिल होने आए प्रतिभागियों को एकता, अखण्डता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए “राष्ट्रीय एकता दिवस” की शपथ दिलाई। इस पूर्व विधायक भीमावद ने संबोधित भी किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर काशीराम बड़ोले, जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र तारणेकर, अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर जगदीश वर्मा, आशीष नागर, गोविन्द नायक, उमेश टेलर, महेश भावसार, जनप्रतिनिधिगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौजूद थे।