NEWS : जिला कलक्टर ने भामाशाहों को किया सम्मानित, सरकारी स्कूलों के विकास में 11.94 लाख रुपए का सहयोग, जिला कलक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

September 27, 2026, 10:13 am




चित्तौड़गढ़। राजकीय विद्यालयों के शैक्षिक उन्नयन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों को जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने भामाशाह सम्मान कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला कलक्टर की इस पहल से राजकीय विद्यालयों के विकास में समाज एवं भामाशाहों की भागीदारी को प्रोत्साहन मिल रहा है। समिति कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि भामाशाहों का सहयोग बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। समाज के सहयोग से विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों को गति मिल रही है, जिससे विद्यालयों की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने सम्मानित भामाशाहों के योगदान को अनुकरणीय बताते हुए अन्य भामाशाहों से भी राजकीय विद्यालयों के विकास से जुड़कर सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं हैं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी से इनके विकास को नई दिशा दी जा सकती है। इसी उद्देश्य से शुरू किए गए नवाचार के तहत विद्यालय विकास में उल्लेखनीय सहयोग करने वाले भामाशाहों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। भामाशाहों ने दिया 11.94 लाख रुपए का सहयोग- मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने बताया कि विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विकास के लिए भामाशाहों द्वारा कुल 11 लाख 94 हजार 1 रुपए का आर्थिक सहयोग दिया गया है। इस अवसर पर राउमावि विजयपुर में महेश चंद्र शर्मा एवं श्यामलाल शर्मा, राउमावि पारी में प्रेम शंकर शर्मा, राउमावि सावा में घनश्याम जायसवाल, राउमावि नारेला में मंजुला भमोर, राउप्रावि मान्यास में शांतिलाल सिंघवी, राउमावि संगेसरा में जगदीश चंद्र अग्रवाल, राउमावि फाचर अहिरान में देवीलाल अहीर, राउमावि रामपुरिया में जगदीश चंद्र वैष्णव तथा राउमावि डिंडोली में प्रहलाद राय चंडक को विद्यालयों के विकास में आर्थिक सहयोग करने पर जिला कलक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  

संबंधित समाचार

VOICE OF MP