KHABAR : अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा को दी भावभीनी विदाई, जयकारों से गूंजा कुकड़ेश्वर, खेड़ापति गणेश मंदिर पर भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी, नगर में निकली आकर्षक झांकियां, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

September 27, 2026, 10:31 am




कुकड़ेश्वर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर दस दिवसीय गणेशोत्सव का श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ। नगर में दिनभर गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से पधारने की कामना की। खेड़ापति गणेश मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा हनुमंत्या रोड स्थित खेड़ापति गणपति मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें कुकड़ेश्वर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की महाप्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और सेवा भावना देखने को मिली। बस स्टैंड पर हुआ पूजन-अर्चन गणेशोत्सव के समापन अवसर पर नगर में विभिन्न आकर्षक झांकियां निकाली गईं। रात्रि में सभी झांकियां बस स्टैंड पर एकत्रित हुईं, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्तिमय वातावरण बना रहा। जयकारों से गूंजता रहा नगर गणेशोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण में हुआ।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP