BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2022, 12:45 pm
BIG REPORT : नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया बड़ा निर्णय, अब शहर में इतने दिन छोड़कर होगा जल वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में होने वाले जल वितरण के प्रमुख स्त्रोत जाजू सागर बांध (हर्कियाखाल डेम) स्थित पम्पिंग स्टेशन पर निरंतर विद्युत वॉल्टेज की समस्या आ रही है। इसके चलते नीमच शहर में जल वितरण की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। 
नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा की अध्यक्षता तथा जल-कल सभापति छाया जायसवाल की उपस्थिति में गुरूवार शाम को पेजयल वितरण व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री सीएस सोनी, नपा के उपयंत्री ओपी परमार, नपा की जलप्रदाय शाखा के प्रमुख कर्मचारी व जल वितरण करने वाली बीटीएल कंपनी के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। 

बैठक में विद्युत वाल्टेज से उत्पन्न पेयजल वितरण समस्या के सभी पहलुओं पर विचार विमर्श करने के दौरान विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री सोनी द्वारा बताया गया कि विद्युत वॉल्टेज की समस्या का निदान माह नवम्बर के अंत तक ही संभव हो पायेगा।

बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष चौपड़ा ने विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री सोनी से विद्युत वाल्टेज की समस्या का कारण पूछा तो सोनी ने बताया कि, वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को सिंचाई हेतु विद्युत प्रदाय की आवश्यकता होने से लो वॉल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिसका निराकरण नवम्बर के अंत तक संभव हो पायेगा। बैठक में जाजू सागर बांध पम्पिंग स्टेशन पर ऑटो ट्रांसफॉर्मर लगाने पर भी विचार विमर्श किया गया।

जलकल सभापति छाया जायसवाल ने बताया कि नगर पालिका द्वारा पेयजल वितरण व्यवस्था में सुधार हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। किंतु विद्युत वॉल्टेज समस्या के चलते मजबूरीवश कुछ दिनों के लिए दो दिन छोड़कर पेयजल वितरण करने का निर्णय लेना पड़ रहा है।

बैठक में विद्युत मंडल के सेवानिवृत्त लाईन इंस्पेक्टर भेरूलाल शर्मा, नगरपालिका की जलप्रदाय शाखा के केमिस्ट व प्रभारी लिपिक सुरेश पंवार, नाथुलाल नागर, मो. सलीम एवं बीटीएल कंपनी के आकाशकुमार गुप्ता आदि भी उपस्थित रहें।

बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष चौपड़ा ने नपा उपयंत्री परमार को निर्देश दिए कि वे सभी वाल्वमेनों को निर्देशित करें कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नागरिकों को पेजयल वितरण के समय की सूचना से समय-समय पर अवगत कराते रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE