चित्तौड़गढ़। लक्ष्मी नारायण मंदिर संरक्षण ट्रस्ट व वरिष्ठ नागरिक मंच उपशाखा प्रतापनगर के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को मंदिर परिसर के हनुमान मंदिर हॉल में विशाल घुटना दर्द व आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष शशिरंजन तिवारी ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद नेचुरोमेथी पंचगव्य चिकित्सक डॉ एस एस चौहान तथा योगाचार्य आर एन मोरे के सानिध्य में लगभग सौ रोगियों की जांच कर आवश्यक औषधिया दी गई, वही योगाचार्य मोरे द्वारा कमर एंव घुटना दर्द के रोगियों को कसरत की जानकारी दी। इस दौरान मुहासें, त्वचा, रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, किडनी, कब्ज, एसीडीटी, अनिद्रा, पिलिया, दंत, अस्थमा, थाईराईड, माइग्रेन व महिलाआंे से सम्बन्धित रोगो का उपचार भी किया गया। प्रारम्भ में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष तिवारी के साथ ही घनश्याम मेलाना, मदनलाल नामधर, कृष्ण गोपाल सोनी, राधेश्याम चाष्टा, राधेश्याम भट्ट, विनायक द्विवेदी एंव रामप्रसाद मूंदड़ा ने मंदिर परिसर में पंचदेवों से सभी रोगियों को निरोगी एंव स्वस्थ्य करने की कामना करते हुए डॉ चौहान एंव उनकी टीम का उपरणा ओढाकर स्वागत किया।