BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2022, 6:52 pm
REPORT : युवाओं ने केंद्रीय रेलवे बोर्ड सदस्य अभिलाष पांडे के नीमच आगमन पर दिया आवेदन, जावद रोड नयागांव में ट्रेनों के स्टॉपेज की उठाई मांग, पढ़े प्रशांत पुरोहित की खबर 

Share On:-

नयागांव। मध्यप्रदेश का अंतिम 230 जावद विधानसभा क्षेत्र में एक मात्र जावद रोड नयागांव रेल्वे स्टेशन पर कोरोना काल के बाद ट्रेनो का स्टॉपेज नही होने से यात्रियों में असंतोष होकर परेशान थे, इन सभी बातो को लेकर योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय सह प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष नारायण सोमानी, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सेन, समाजसेवी नारायण काबरा, अंकुर बिकानेरिया ने नीमच रेल्वे स्टेशन जाकर अल्पसमय के लिए आए भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय रेलवे बोर्ड सदस्य डॉ. अभिलाष पाण्डे को जावद रोड नयागांव पर क्षेत्रवासियों की सुविधा को लेकर अलग अलग लिखित में आवेदन देकर अवगत कराकर चर्चा की। 

आवेदन में कहा है कि ट्रेन क्रमांक 14801 एवं 14802 जोधपुर इंदौर, इंदौर जोधपुर का पूर्व में जावद रोड नयागांव पर स्टॉपेज था, वर्तमान में पुनः स्टॉपेज किया जावे। ट्रेन क्रमांक 19815 एवं 19816 मंदसौर कोटा इंटरसिटी का जावद रोड पर स्टॉपेज किया जावे साथ ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन को रतलाम तक विस्तार किया जावे। ट्रेन क्रमांक 09499 एवं 09500 रतलाम चित्तौड डेमो ट्रेन को भीलवाडा तक विस्तार किया जाए। जो पूर्व में ट्रेनो का स्टॉपेज था वह पूनः हो। योगी युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष नारायण सोमानी ने आगे लिखा है कि जावद तहसील में आने वाला ग्राम खोर स्थित विक्रम सीमेंट मध्यप्रदेश का नंबर 1 होकर उद्योगिक क्षेत्र है, जिससे शासन को लाखों से लेकर करोडों का राजस्व मिलता है, साथ ही भारत देश के साथ साथ विक्रम सीमेंट प्लांट का नाम विश्व में चलता है, इसलिए क्षेत्र के रहवासियों की समस्या अतिशीघ्र हल की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE