BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2022, 7:06 pm
KHABAR : आराध्या के द्वारा कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं का हुआ सम्मान, नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कहा- बेटियां भारतीय संस्कृति में देवी का प्रतीक हैं, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय जिला चिकित्सालय में आराध्या वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं के सम्मान में निरंतर जारी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संस्था संयोजिका एडवोकेट मीनू लालवानी ने बताया कि आज कन्याओं को जन्म देने वाली 11 माताओं का नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के मुख्य अतिथि में सम्मान किया गया है। 

कन्याओं को जन्मदिन वाली माताओं को मोतीयों की माला पहनाकर कन्याओं के लिए उपहार स्वरूप दलिया, काजू बादाम, मखाने, गजब, गौंद  आदि पौष्टिक आहार भेंट किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कहा कि परिवार में कन्या के जन्म को सुख समृद्धि का प्रतिक माना जाता हैं  बेटियां सौभाग्य से होती हैं बेटियां भारतीय संस्कृति में देवी का प्रतीक हैं बेटियां भगवान का आशीर्वाद हैं बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाई जानी चाहिए अब वक्त आ गया है समाज को अपनी सोच बदलना चाहिए और बेटियों को भी बेटे के बराबर महत्व देना चाहिए बेटियों को भी बेटों के बराबर समान अधिकार देकर आत्मनिर्भर बनाना चाहिए सुनहरे भविष्य का आधार बेटीयां हि हैं। आराध्या वेलफेयर सोसाइटी का प्रयास बहुत ही सराहनीय हैं और समाज में जनजागृति लाने वाला कार्य हैं धर्म व संस्कृति में बेटी को जन्म देने वाली माता का सम्मान सर्वश्रेष्ठ संस्कारों में से एक माना गया हैं। 

संस्था संयोजिका ने बताया कि आज संस्था को नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा परिवार का सहयोग एवं अतिथ्य मिला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा अध्यक्षता संस्था संयोजिका एडवोकेट मीनू लालवानी सहित भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. स्वप्निल वघवा, समाजसेवी विक्की छाबड़ा, भाजपा नेता चन्द्रप्रकाश मोमू लालवानी, पुष्कर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विशाल व्यास, ओमप्रकाश पुनर समाजसेवी मीना रोहिड़ा, दिव्या लालवानी, शोभना रोहिड़ा, ज्योति रोहिड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE