नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने शुक्रवार को गिरदौड़ा में मतदान केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के तहत मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति प्राप्त करने के लिए बीएलओ की मतदान केंद्र पर उपस्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम डॉ.ममता खेड़े भी उपस्थित थी।
कलेक्टर ने उपस्थित बीएलओ से कुल मतदाताओं की संख्या , प्राप्त दावे आपत्तियों की संख्या, बीएलओ द्वारा घर-घर संपर्क कर, मतदाता सूची में उपलब्ध मतदाताओं के संबंध में दावे आपत्ति प्राप्त करने के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया, कि वे ऑफलाइन प्राप्त, प्रारूप को प्रतिदिन ऑनलाइन करते जाएं, जिससे कि दावे आपत्तियों के त्वरित निराकरण में सुविधा हो। कलेक्टर ने गिरदौड़ा में बीएलओ के कार्य की सराहना की।