BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2026, 5:37 pm
KHABAR : बारिश से किसानों की फसल भीगने के बाद मंडी प्रशासन सख्त, व्यापारियों को शेड खाली करने के निर्देश, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। मंडी में बीते सोमवार को हुई अचानक बारिश के कारण किसानों द्वारा खुले में रखी गई उपज भीग गई थी। इस संबंध में प्रकाशित समाचार के बाद मंडी प्रशासन हरकत में आया और मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडी व्यापारियों को शेड खाली करने के निर्देश जारी किए हैं।


मंडी प्रशासन ने व्यापारियों से कहा है कि वे दिनभर की खरीदी के बाद अपना अनाज तत्काल शेड से हटा लें, ताकि किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सके। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी व्यापारी द्वारा शेड में अनाज रखकर कब्जा बनाए रखा गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 रुपये प्रति बोरी की दर से पेनल्टी वसूल की जाएगी।


गौरतलब है कि बारिश के दौरान मंडी के शेड व्यापारियों के अनाज से भरे होने के कारण किसानों को अपनी उपज खुले में रखना पड़ी थी, जिससे बड़ी मात्रा में फसल भीग गई थी। किसानों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए शेड किसानों के लिए उपलब्ध कराने की मांग की थी। अब मंडी प्रशासन के इस निर्णय से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE