BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2026, 7:55 pm
KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरीं, 3-4 माह से भुगतान नहीं मिलने का आरोप, नियमित वेतन और एरियर सहित कई मांगें उठाईं, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में बुधवार को आशा, ऊषा एवं आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन मध्यप्रदेश से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों और समय पर भुगतान नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलेभर से पहुंची कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौराहा से गांधी चौराहा तक रैली निकालकर सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी जताई।

प्रदर्शन के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नियमित वेतन भुगतान, प्रोत्साहन राशि में कटौती बंद करने, लंबित बकाया भुगतान, रिक्त पदों पर भर्ती तथा मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगें शामिल थीं।

समय पर भुगतान नहीं मिलने का आरोप-
यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, इसके बावजूद उन्हें नियमित रूप से भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई बार तीन से चार माह तक मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि लंबित रहती है, वहीं बिना सूचना के कटौती भी कर दी जाती है।

गैर-विभागीय कार्यों का बढ़ता बोझ-
कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनसे आयुष्मान कार्ड सहित कई गैर-विभागीय कार्य भी कराए जा रहे हैं, जिनमें उन्हें अपने स्तर पर खर्च करना पड़ता है, लेकिन इसके लिए कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं दिया जाता। इससे आर्थिक कठिनाइयां बढ़ रही हैं।

हर माह समय पर भुगतान की मांग-
यूनियन ने मांग की है कि प्रत्येक माह की 5 तारीख तक बिना किसी कटौती के भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा वेतन पर्ची की व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही पूर्व में काटी गई राशि का एरियर सहित भुगतान करने की मांग भी की गई।

26 हजार रुपये मासिक वेतन की मांग-
प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम 26 हजार रुपये मासिक वेतन देने की भी मांग उठाई। यूनियन का कहना है कि वर्तमान मानदेय बढ़ती महंगाई और कार्यभार के अनुरूप नहीं है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE