BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2026, 6:51 pm
NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला आयोजित, छोटे व्यापारियों और पथ विक्रेताओं को मिल रहा आत्मनिर्भर बनने का अवसर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के माध्यम से पथ विक्रेताओं, रेहड़ी-ठेला संचालकों एवं छोटे व्यापारियों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि 3 जून 2026 को आयोजित मेले में 10 नए ऋण आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 6 आवेदनों को ऋण स्वीकृति प्रदान की गई तथा 3 हितग्राहियों को ऋण राशि का वितरण किया गया। इसके अलावा पूर्व में स्वीकृत ऋणों का वितरण, लंबित प्रकरणों का निराकरण एवं ऋण नवीनीकरण संबंधी कार्यवाही भी की गई।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के छोटे व्यापारियों एवं पथ विक्रेताओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनके व्यवसाय को सुदृढ़ बनाना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना है।

आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत आयोजित यह लोक कल्याण मेला 30 जून 2026 तक जारी रहेगा। मेले का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नगर परिषद के मीटिंग हॉल में किया जा रहा है। इस दौरान पात्र हितग्राहियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे तथा ऋण स्वीकृति, ऋण वितरण, ऋण नवीनीकरण और लंबित प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नगर परिषद ने सभी पात्र पथ विक्रेताओं, रेहड़ी-ठेला संचालकों एवं छोटे व्यापारियों से अपील की है कि वे लोक कल्याण मेले में पहुंचकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने व्यवसाय को नई मजबूती प्रदान करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE