BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2022, 6:27 pm
NEWS : जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष आंजना के मुख्य आतिथ्य में हुआ रात्रि कालीन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। नगर के ग्रास फील्ड जनता मैदान में नगरपालिका के सहयोग से मॉर्निंग क्लब के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के विशेष प्रतिनिधि एवं जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा ने की व बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद,युवक कांग्रेस विधानसभा पूर्व अध्यक्ष व पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला आयोजना समिति सदस्य व पार्षद मनोज पारख,वरिष्ठ पत्रकार अयूब खान,पार्षद रोमी पोरवाल, जावेद खान,शमशु कमर,राजेश सांड, राधाकिशन गवारिया,जिला क्रीड़ा परिषद सदस्य मुकेश पारख उपस्थित थे।मुख्यातिथि पूरण आंजना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल के गगनचुंबी किक लगाकर मैच प्रारम्भ करवाया।

इससे पूर्व जिला फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष व मॉर्निंग क्लब के अध्यक्ष पार्षद मोहम्मद कुरैशी,भैया कुरैशी,यूसुफ खान आदि आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को साफा बाँधकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतियोगिता के अगले दिन मैचों के मुख्य अतिथि औकाफ सदर व पार्षद सलीम चाचा,बतौर विशिष्ट अतिथि पार्षद अतीक खान,राजेश अग्रवाल, दिलीप करजगीर व पूरण कचौरी वाले थे। आयोजन समिति पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया।संचालन मोहम्मद हुसैन मम्मा ने किया।

प्रतियोगिता में पहला मैच एस के 11 निम्बाहेड़ा और हीरोज क्लब बाड़ी का हुआ जिसमें एस के 11 विजय रही। दूसरे मैच में दुर्ग फुटबॉल क्लब चित्तौड़गढ़ और  मेवाड़ क्लब सावा में दुर्ग क्लब चित्तौड़गढ़ विजय रही। तीसरे मैच में सोकर एकेडमी निम्बाहेड़ा और टाइगर क्लब पीपलवास में सोकर एकेडमी विजय रही।चौथे मैच में मॉर्निंग फुटबॉल क्लब बी और आरबी क्लब बाड़ी में मॉर्निंग फुटबॉल क्लब बी विजय रही।प्रतियोगिता के दूसरे दिन में मैच पहले मैच में एस के 11 निम्बाहेड़ा और मॉर्निंग फुटबॉल क्लब बी इसमें एस के 11 निम्बाहेड़ा विजय रहा दूसरा मैच मॉर्निंग फुटबॉल क्लब ए और न्यूक्लियर फ्रेंड्स फुटबॉल क्लब  रावतभाटा में मॉर्निंग फुटबॉल क्लब ए विजय रहा तीसरे मैच में दुर्ग क्लब चित्तौड़गढ़ और  बूंदी फुटबॉल क्लब में दुर्ग क्लब चित्तौड़गढ़ विजय रहा।चौथे मैच में यंग हीरोज क्लब रावतभाटा और सोकर अकैडमी निम्बाहेड़ा में पेलेंटी किक में रावतभाटा की टीम विजय हुई। प्रतियोगिता में 12 नवम्बर को सेमीफाइनल मैच आयोजित होंगे व फाईनल रविवार को होगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE