BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2022, 7:49 pm
BIG REPORT : किलेश्वर मंदिर परिसर में सम्यक अभियान कांफ्रेंस का आयोजन, भोपाल से आए भास्कर राव रोकड़े ने व्यक्त किए वर्तमान में बढ़ रही बेरोजगारी की समस्या पर अपने विचार, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। आज किलेश्वर मंदिर परिसर नीमच में सम्यक अभियान कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भोपाल से भास्करराव रोकड़े ने वर्तमान में बढ़ रही बेरोजगारी की समस्या के विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कॉन्फ्रेंस में उपस्थित युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों को बेरोजगारी संबंधित समस्या से अवगत कराते हुए उसके समाधान भी बताए। रोकड़े ने अपने संबोधन में सरकारी एवं निजी क्षेत्र में नौकरियों की संभावनाएं एवं उस पर आ रही रुकावटें पर विस्तार से संवाद किया। केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार की रोजगार नीतियों के कारण आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की। 
उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से 45 दिवसीय सम्यक अभियान यात्रा शुरू की गई है,जो कि मध्य प्रदेश के 52 जिलों के 138 विधानसभा क्षेत्रों से निकलेगी। सभी जिलों में सम्यक अभियान सम्मेलन आयोजित होंगे।जनवरी 2023 में भोपाल में 5 लाख युवाओं का मेगा कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जाएगा। सम्यक अभियान के संकल्पों के बारे में बताते हुए भास्करराव रोकड़े ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 साल लागू करने पर रिक्त होने वाली 530000 पदों पर 1 जनवरी 2024 से 31 जुलाई 2024 के बीच नियुक्तियां सुनिश्चित कराना,प्राइवेट कंपनियों और सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के स्थान पर नियमित नियुक्ति कराना, शिफ्ट ड्यूटी अधिकतम 8 घंटे कराना, प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को तत्काल नियुक्ति दिलाने हेतु प्लेसमेंट डिपार्टमेंट की स्थापित कराना आदि हमारा मुख्य लक्ष्य है। 
इस अवसर पर उनके साथ शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रेम नारायण मिश्रा,रघुवंश प्रसाद पांडे, भूपेश भूषण,सुरेश धनगर, गोविंद सिंह, सम्यक अभियान नीमच के संयोजक उमराव सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, हरगोविंद दीवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कालरा ने किया। भास्करराव रोकड़े ने पत्रकारों से भी चर्चा की।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE