BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2022, 7:56 pm
BIG NEWS : भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर घर लौट रहा था परिवार, तभी बीच रास्ते में अचानक हो गई ये बड़ी अनहोनी, वाहन से उठी आग की लपटें देख मच गई अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्रीसांवलिया जी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार में अचानक आग लग गई। आग में पूरी कार जलकर राख हो गई। कार में बैठा परिवार धुंआ देखकर उतर गया था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट से माना जा रहा है।

सागवाड़ा निवासी प्रेम पाटीदार अपने पिता, पत्नी और पुत्र के साथ कोटा गए थे। लौटते समय श्री सांवलियाजी दर्शन करने के लिए रुक गए थे। सांवलियाजी से देर शाम सागवाड़ा के लिए रवाना हुए थे। श्रद्धालु श्री सांवलिया जी कॉलेज से पहले वेलकम बोर्ड के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी कार की आगे की लाइटें बंद हो गई। इस पर प्रेम पाटीदार ने अपने बेटे को नीचे उतार कर लाइट देखने के लिए कहा। बेटे ने नीचे उतर के देखा और आवाज लगाई कि पापा कार में आग लगी हुई है। आनन-फानन में कार में सवार अन्य तीनों जने नीचे उतर कर दूर चले गए। इतने में देखते ही देखते कार धूं-धूं कर जलने लगी। घटना की सूचना पर सांवलियाजी थाने का पुलिस जाब्ता और सांवलियाजी मंदिर का फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को साइड में कर जाम हटवाया। कार में आग लगने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में सांवलियाजी से लोग कार में लगी आग को देखने के लिए पहुंच गए। वहां भीड़ को देखकर पुलिस ने सबको हटाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE