मनासा। बोहरा समाज के धर्मगुरु मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अंजुमने नाजमी जमात कमेटी के मार्ग दर्शन में एक चल समाहरोह बोहरा गली स्थित मस्ज़िद से निकाला गया।
चल समारोह के आगे बुरहानी स्काउट व अंजुमन स्कूल के बच्चे भी सैयदना साहब जिंदाबाद के नारो के साथ समाजजन भी एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया।
समारोह ईमलीबाग, गाँधीचौक, सब्जीमंडी, जुनासाथ होते हुए पुनः बोहरा गली में समाप्त हुआ। पुलिस प्रशासन की भी व्यवस्था सराहनीय रही। कमेटी द्वारा सभी को धन्यवाद दिया।