BREAKING NEWS
BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2022, 11:25 am
KHABAR : कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ने गुर्जर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में किया कन्यादान, सिसोद वंश को बताया गुर्जर समाज का ऋणी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर   

Share On:-

मल्हारगढ़। ग्राम पंचायत मुंदेडी सरपंच प्रतिनिधि एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ठिकाना मुंदेडी हाल मुकाम रमा हवेली एवं मुंदेडी हाउस पिपलिया मंडी ने पिपलिया मंडी में आयोजित गुर्जर समाज के 14 वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में उपस्थित होकर राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए चौदह जोड़ी वर एवं वधू के प्रत्येक जोड़े को 1100 रुपए नगद कन्यादान के रूप में देकर धर्मलाभ लिया। 

अपने उद्बोधन में कुंवर शक्तावत ने आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करने से समाज में एकता की भावना व्याप्त होती है और यदि समाज में एकता है तो आता ताई लोग हिंदू सनातन धर्म के साथ ही साथ समाज पर अत्याचार नहीं कर सकते और स्वयं को सिसोद वंश (शक्तावत) होने के नाते गुर्जर समाज का स्वयं को ऋणी बताया। गुर्जर समाज में माँ पन्नाधाय ने जन्म लिया और पन्नाधाय ने अपने पुत्र चंदन का बलिदान देकर महाराणा उदयसिंह के प्राण बचाए और उसी के चलते सिसौदिया वंश का सूर्य उदय हुआ। इस हेतु सिसोद वंश की समस्त शाखाएं गुर्जर समाज की ऋणी है तथा इस ऋण को सिसोद वंश की शाखाएं कभी नहीं उतार पाएगी और कुंवर शक्तावत ने भावविभोर तथा भावुक होकर गुर्जर समाज के लिए अपने रक्त का अंतिम कतरा तक बहा देने की भावनाएं व्यक्त की। 

इस अवसर पर भाजपा पिपलिया मंडी मंडल महामंत्री अनिल गोयल, विधायक प्रतिनिधि लोकेश कराडा समाज के संरक्षक मूलचंद तेडवा, बंसीलाल गुर्जर, अध्यक्ष मांगीलाल गुर्जर, कार्यकारी अध्यक्ष नाथूलाल बारवार, उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर, रामनारायण कराडा, सचिव भैरूलाल भडाणा, कोषाध्यक्ष कैलाश तेडवा, महासचिव विनोद गुर्जर, इंदरदेव गुर्जर, कमल गुर्जर आदि अनेक समाज के पदाधिकारियों के साथ ही साथ ठाकुर यशपाल सिंह शक्तावत, भंँ भारत विजय सिंह, कुं महिपाल सिंह, प्रदीप मालवीय, भीम सिंह आदि अनेक वरिष्ठ तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE