अकलेरा। आज भारतीय किसान संघ के दोनों तहसीलों के मनोहर थाना व अकलेरा के कार्यकर्ता खाटू श्याम बाबा से आशीर्वाद लेंकर के बाबा किरोड़ी लाल मीणा के पास गए। उन्होंने जयपुर पहुंच कर अकलेरा में लहसुन मंडी खोलने का आग्रह किया व किसानों की सुख शांति की कामना की।
जिला राजस्व प्रमुख राजेंद्र वर्मा तहसील अध्यक्ष परमानद मीना, मनोहर थाना तहसील सह मंत्री हरिमोहन मीणा, राजूलाल मीणा, पानाचन्द मीना, कमेटी अध्यक्ष तेजराज मीना, रामसिंह मीना सलावद आदि कार्यकर्ता जयपुर में डॉक्टर राज्यसभा सांसद बाबा किरोड़ीलाल मीणा से झालावाड़ जिले के भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता उनके निवास पर उनसे मुलाकात करके राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया से बात करके क्षेत्र में लहसुन मंडी खोलने का आश्वासन दिया।