BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2022, 4:59 pm
KHABAR : चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन ने बाल अधिकारों के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान व नशा मुक्त भारत अभियान, उपस्थितों को दिलाई शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर की सामाजिक नवांकुर संस्था चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन ने बाल दिवस के अवसर पर बाल संरक्षण एवं अधिकारों हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया यह अभियान मुख्य अतिथि समाजसेवी अर्पिता तिवारी के मार्गदर्शन में शुरू किया। बाल दिवस शासकीय प्राथमिक विद्या मंदिर यादव मंडी नीमच मैं मनाया। बाल अधिकारों हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अपनी चित्रकला के माध्यम से नन्हे-मुन्ने ने बच्चों संदेश दीया की नशे से परिवार बर्बाद होता है नशे के कारण व्यक्ति का समाज से बहिष्कार हो जाता है सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नशामुक्ति की शपथ ली।

बाल दिवस पर संस्था द्वारा बाल अधिकारों हेतु हस्ताक्षर अभियान व नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता की गई। चित्रकला के माध्यम से बच्चों ने बाल अधिकारों एवं नशे के दुष्परिणामों को बताया। संस्था उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि हमारी संस्था बच्चों के कल्याण के लिए कार्य करने के लिए कृत संकल्पित है इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए हमने अभियान शुरू किया है। इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जन समुदाय को बाल अधिकारों जैसे जीने का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, सहभागिता का अधिकार, विकास का अधिकार आदि के बारे में आम जन को जागरूक किया जाएगा। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस अवसर मनोरंजन कर डांस मस्ती के साथ बाल दिवस मनाया। सभी नन्हंे-मुन्ने बच्चों को बिस्किट्स एवं चॉकलेट्स दी गई। 

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका यास्मीन मेव, पदमाक्षी, जिला शिक्षा विभाग योग प्रभारी शबनम खान, सवप्निलोन्पल जोशी के साथ ही फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी, अपनी पाठशाला की समन्वयक पूजा मिश्रा, सदस्य नवनीत अरोंदेकर, हेमलता थोरेचा, तन्मय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रौनक दुग्गड, चंदा सालवी, पूजा मिश्रा, ज्वाला जैन, बालमित्र प्रभाव बागड़ी आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। अंत में विद्यालय की प्राचार्य नीशा गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी संस्था सदस्य संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE