BREAKING NEWS
KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2022, 5:55 pm
NEWS : इत्तिहाद-ए-मुस्लमीन कमेटी की ओर से डॉ मोहम्मद यासीन की शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्लोबल एजुकेशन अवार्ड्स 2022 से सम्मानित होने पर की गई हौसला अफ़ज़ाई, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तोड़गढ़। इत्तिहाद-ए-मुस्लमीन कमेटी की ओर से डॉ मोहम्मद यासीन को राजस्थान और चित्तोड़गढ़ व मुस्लिम समाज का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित कर उन की हौसला अफजाई की गई। 

द ग्लोबल एजुकेशन फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा डॉ मोहम्मद यासीन, संयुक्त राष्ट्र संघ की आनुशाधिक ईकाई आईयूसीएन विश्व आयोग सदस्य व डी पी डब्ल्यू एस मे जीवविज्ञान व्याख्याता को 6 नवंबर 2022 को होटल ग्रैंड हयात, गुडगाँव, दिल्ली में आयोजित ग्लोबल एजुकेशन फेस्ट में ग्लोबल एजुकेशन अवार्ड्स 2022 से सम्मानित किया गया। उन्हे यह पुरस्कार व्यक्तिगत उपलब्धियों और शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। इस पुरस्कार के लिए देश-विदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की कुल 100 हस्तियों का चयन किया गया था। राजस्थान से डॉ मोहम्मद यासीन को ग्लोबल टीचर अवार्ड 2022 दिया गया है पुरस्कार में ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और स्वर्ण पदक शामिल हैं।

डॉ यासीन को राजस्थान में सरस क्रेन्स, वेटलैंड इकोलॉजी, पर्यावरण और स्ट्रीम फिश पर काम करने का 20 साल से अधिक का अनुभव है। जैव विविधता संरक्षण पर पुस्तकों में अध्याय कई शोध लेख, तकनीकी बुलेटिन, लोकप्रिय लेख लिखें है।  उन्होंने राज्य में वन्यजीव और पारिस्थितिकी पर विभिन्न परियोजनाओं को विकसित करने और लागू करने में छात्रों की मदद की है। राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में सारस क्रेन संरक्षण में उनकी लंबे समय से काम कर रहे है। डॉ यासीन को पूर्व में शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान व वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट वैज्ञानिक योगदान के लिए  डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि व कई पुरस्कार से नवाजा गया है। 

इत्तिहाद-ए-मुस्लमीन कमेटी की ओर से डॉ मोहम्मद यासीन को माला ओर पगड़ी पहना कर इस्तकबाल किया गया और उन के द्वारा किये गए उत्कृष्ठ कार्यो के लिए ट्रॉफी दे कर हौसला अफजाई की गई और मिठाई खिला कर मुबारकबाद दी गई। इस दौरान उन की धर्मपत्नी को भी शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। 

इस दौरान शाहिद हुसैन लोहार, आरिफ अली एडवोकेट, जुल्फिकार मुल्तानी, राजू शालीमार, मोहम्मद यूनुस मंसूरी, एडवोकेट तनवीर खान, एडवोकेट खुशनूद खान, एडवोकेट अबरार हुसैन अब्बासी, एडवोकेट इरफान शाह, जावेद खान, मोहम्मद रशीद उर्फ कालू, तैयब हुसैन, वसीम खान, शोहेब खान शाकिर खान उपस्थित थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE