मनासा। नीमच सहित प्रदेश पूरे प्रदेश की आशा उषा कार्यकर्ताओ की 1 सप्ताह के लिए प्रदेश व्यापी हड़ताल रहेगी। सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने बताया के मनासा में 265 आशा कार्यकर्ता है। सभी की तनखा काटी जा रही है और पूछने पर अधिकरियों द्वारा कोई संतोष प्रद जवाब नहीं दिया जाता। साथ ही हमारे काम का भी पूरा वेतन नही दिया जाता वर्ष 2009 से हम आशाएं कार्य कर रही है। ऐसे में इन चार महीनों में सब से ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा है। आशा उषा पर्यवेक्षकों ने जीने लायक वेतन की मांग को लेकर 14 नवम्बर से 19 नवम्बर तक हड़ताल पर रहेगी और मनासा के कारगिल चौराहे पर एकत्रित होकर विरोध स्वरूप धरना देगी।