मंदसौर। वाड़ी परियोजना के प्रोजेक्ट लीडर जे.एल. पाटीदार द्वारा बताया गया की एचडीएफसी बैंक परिवर्तन एवं बाएफ लाईवलीहुड्स के संयुक्त तत्वाधान में जिले के सीतामऊ एवं गरोठ विकास खण्ड में क्रियान्वित की जा रही वाड़ी विकास कार्यक्रम के तकनीकी मॉनीटरिंग एवं अनुसरण के लिए पुणे से आई तकनीकी टीम के मुखिया डॉ. पी. के. कुलकर्णी द्वारा सीतामउ विकास खण्ड के ग्राम गोपालपुरा, ढ़िकनिया तथा गरोठ विकास खण्ड के डुंगरखेडी, बघुनिया, एरी एवं आगर में भ्रमण कर 15 से अधिक किसानों की वाड़ी का अवलोकन किया गया साथ ही साथ किसानों की मांग पर संतरे के पुराने बगीचों का अवलोकन कर मौके पर ही किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए विभिन्न प्रकार के उपाय बताए गये।
प्रत्येक बगीचे की मिट्टी परीक्षण कराने का सुझाव दिया गया। सभी वाडियों में रोपित उद्यानिकी एवं वानिका पौधो का शत प्रतिशत सर्वाइवल होकर अच्छी ग्रोथ करते हुए पाये गये। जिसमें वाडी प्रतिभागियों की प्रशंसा की गयी। इस दौरान वाड़ी परियोजना के जुड़े किसानों ने विजिट का लाभ लिया तथा तकनीकी रुप से संतरे की वाड़ी का विकास कर सभी प्रतिभागियों द्वारा आय अर्जित करने हेतु कटिबद्धता प्रकट की गयी।