नीमच। जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक, अति पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज दिनांक 17 नवंबर 2022 को वाहन चैकिंग के दौरान एवं रात्रि गस्त के दौरान वाहन बस क्रमांक एआर 01टी 7077 के चालक को चैक करते वाहन चालक का लाईसेंस नही होने पर चालक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें चालक व बस मालिक के विरूद्ध 7000 रूपये का चालान काटा गया।
गस्त के दौरान वाहन क्रमांक एमपी 44 सीबी 3211 कार चालक राकेश पिता भगवतीलाल जाति जाट उम्र 32 साल नि हरवार थाना जीरन, वाहन क्रमांक एमपी 14 सीसी 9143 का चालक यश पिता बाबुलाल, वाहन क्रमांक एमपी 43 डीवी 4516 चालक गौरव पिता अजय सभी को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये गये जिन्हें ब्रिथनलाईजर मशीन से चेक करते शराब की पुष्टी होने पर चालानी कार्यवाही की गई व आईंदा रोज न्यायालय में पेशी हेतु पाबंद किया गया। बाद शहर व्यवस्था के दौरान बिना हेलमेट वाहन चालको के विरूद्ध कुल चालान 23 काटकर समन राशी 5750 रूपये वसूल किये गये व अन्य धाराओं में 12 चालान काटकर समन शुल्क राशी 5750 रूपये वसूल की गई। इस प्रकार कुल चालान 35 काटकर समन शुल्क राशी 11500 रूपये वसूल की गई।
नोट- यातायात पुलिस आम जनता से अपील करती है कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें, अन्यथा आपके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जा सकती है।