शाजापुर। जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेहरावल के गणेश मंदिर प्रांगण में भारतीय किसान संघ के द्वारा किसान शक्ति का शंखनाद हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर प्रस्ताव पारित कर अपने गांव के किसानों के साथ 22 नवंबर मंगलवार को भोपाल में ग्राम सभा के माध्यम से विधानसभा तक अपनी बात को पहुंचाने के लिए बैठक की गई।
साथ ही किसान भाइयों से गांव में अलाउंस के माध्यम से व पत्रक वितरण कर भोपाल में एक दिवसीय किसान शक्ति का शंखनाद करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रमेश दांगी, जिला अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार, जिला कोषाध्यक्ष सोहनलाल, तहसील अध्यक्ष राधेश्याम मीणा, तहसील उपाध्यक्ष अशोक अमृतिया, ग्राम इकाई अध्यक्ष रामचंद्र घनश्याम पाटीदार, ब्रजकिशोर सितपरा, त्रिवेणी अमृतिया, हरिप्रसाद पाटीदार, सुभाष पाटीदार, शिवप्रसाद धनगर, रमेश पाटीदार सहित ग्रामीण किसान जन उपस्थित रहे।