मंदसौर। जिला पुलिस लाइन मंदसौर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के समस्त थानों के पुलिस बल के अधिकारी कर्मचारियों के साथ, डॉग स्क्वाड भी उपस्थित रहा। परेड की सलामी अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर के द्वारा ली गई।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा परेड के लिए उपस्थित पुलिस बल के टर्नआउट के निरीक्षण भी किया गया। इसके साथ ही पुलिस बल को टुकड़ियों में विभाजित कर परेड के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही परेड में मौजूद डॉग स्क्वाड एवं वाहन शाखा के वाहनों के रखरखाव एवं वाहनों की डायरी का भी निरीक्षण किया एवं पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु ओआर भी लिया गया।