BREAKING NEWS
शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<     KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2022, 12:52 pm
REPORT : आकांक्षी बाजना की समीक्षा बैठक आयोजित, सभी 6 सेक्टरों के 75 संकेतकों की क्रमवार समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। अपर कलेक्टर अभिषेक गहलोत के अध्यक्षता में आकांक्षी बाजना की समीक्षा बैठक का आयोजन गुरूवार को कलेक्टर सभाकक्ष में किया गया। उक्त बैठक में जिला योजना अधिकारी बालकृष्ण पाटीदार के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, खाद्य, बैंक, पीएचई, आईटीआई, जनपद पंचायत बाजना के विकासखंड एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।आकांक्षा विकासखंड बाजना के निर्धारित पोर्टल के सभी 6 सेक्टरों के 75 संकेतकों की क्रमवार समीक्षा की गई तथा शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि आगामी वार्षिक परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए कार्य योजना तैयार कर कार्य करें जिससे बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सके।

स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग आपस में समन्वय कर शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में ही पंजीयन सुनिश्चित करें तथा पोषण का विशेष ध्यान रखा जावे ताकि माता व जन्म लेने वाले बच्चे अल्प रक्तता एवं कम भार वाले कुपोषित न हो। पीएचई प्रत्येक आंगनवाड़ी एवं स्कूल भवनों में नल-जल से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। कृषि विभाग व आईटीआई की ऑनलाइन डाटा एंट्री त्रुटि पूर्ण होने से उसे सुधार करने के लिए निर्देशित किया गया। अपूर्ण आंगनवाड़ी एवं स्कूल भवनों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए जनपद पंचायत बाजना के मुख्य कार्य अधिकारी को निर्देशित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE