नीमच। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर रेलवे फाटक के पास स्थित सार्वजनिक मूत्रालय की आखिरकार नगर पालिका ने सुध ले ही ली। शुक्रवार को नपा के अधिकारियों की निगरानी में उक्त मूत्रालय पर पलस्तर व दीवारों की हाईट बढ़ाने का काम शुरू हुआ।
आपकों बता दें कि रेलवे स्टेशन रोड पर रेलवे फाटक के पास स्थित सार्वजनिक मूत्रालय जर्जर व बदहाल स्थिति में पहुंच गया था। यहां दिनभर आने वाली दुर्गंध और दीवारों की कम उंचाई के संबंध में 11 नवंबर को वॉईस ऑफ एमपी ने समाचार प्रकाशित किया था। समाचार लगने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया और सार्वजनिक मूत्रालय की सुध ली। काम शुरू होने से क्षेत्रीय व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है। व्यापारियों का कहना है कि उक्त मूत्रालय की दीवारों की उंचाई तो बढ़ाई जा रही है। लेकिन उपर छत नहीं है। बारिश की अवधि में सर्वाधिक परेशानी होती है। नपा को मूत्रालय की छत भी बनाना चाहिए, ताकि बरसात में भी नागरिक सार्वजनिक शौचालय का उपयोग कर सके।