BREAKING NEWS
पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<     KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2022, 3:35 pm
KHABAR : मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के विशेष प्रयासों से जावद कॉलेज में युवाओं के लिए आयोजित हुआ तकनीकी कोशल प्रशिक्षण कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के विशेष निर्देश पर शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय जावद में टीसीएस कंपनी द्वारा एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में टीसीएस कंपनी के प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल के साथ-साथ बिजनेस कम्युनिकेशन, स्किल्स, न्यूमेरिकल एबिलिटी, क्वांटीटेटिव एप्टिट्यूड, इंग्लिश स्पीकिंग, लॉजिकल रीजनिंग एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट, जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।जिससे कि विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व-विकास के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्वयं को तैयार कर सकें।

जावद कॉलेज के प्राचार्य डॉ.डी.एल.अहीर ने बताया, कि प्रशिक्षण के लिएविद्यार्थी चालू सत्र 2022-23 में जावद महाविद्यालय में बी.ए., बी.कॉम. अथवा बी.एस-सी, बी.सी.ए. अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हो,विद्यार्थी ने महाविद्यालय से वर्ष 2021 अथवा 2022 में बी.ए, बी.कॉम, बी.एस-सी, बी.सी.ए. अथवा एमसीए परीक्षा उत्तीर्ण की हो, किसी अन्य महाविद्यालय से वर्ष 2021 अथवा 2022 में स्नातक परीक्षा  उत्तीर्ण की हो अथवा वर्तमान सत्र में किसी भी संकाय के अंतिम वर्ष या एम.सी.ए. अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हो एवं जावद तहसील का मूल निवासी हो।विद्यार्थी को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए अपनी समस्त जानकारियां निर्धारित फॉर्म में सोमवार, 21 नवंबर 2022 तक जावद महाविद्यालय में अनिवार्यतः प्रस्‍तुत करनी होगी। साथ ही एक वचन पत्र भी देना होगा, कि वह अनुशासन में रहकर संपूर्ण प्रशिक्षण  नियमित रूप से प्राप्त करेगा।

प्राचार्य डॉ.डी.एल.अहीर ने बताया, कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम लगभग 100 घंटों के लिए अर्थात लगभग ढाई घंटे प्रतिदिन के हिसाब से 40 दिवस का  होगा।प्रशिक्षण का समय महा विद्यालय की नियमित कक्षाओं के अतिरिक्त रहेगा।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय के कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं जनभागीदारी समिति के तत्वावधान में आयोजित होगा, जो विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निशुल्क रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE