नीमच। आदेश का पालन नही करने पर आनावेदक शंकर लाल पिता बाबूलाल गायरी निवासी पडदा को 15 दिवस के लिए जेल में निरूद्ध किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनासा पवन बारिया ने बताया कि मनासा क्षेत्र के ग्राम पड़दा की भूमि सर्वे क्रमांक- 409/2,409/3 पर अनावेदक कलाबाई गायरी, बाबूलाल पिता गोर्वधन गायरी मृतक तर्फे वारिस शंकरलाल पिता बाबूलाल गायरी द्वारा आदेश का पालन नहीं करने पर अनावेदक के विरूद्ध म.प्र.भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 131 के तहत रास्ता व अवरूद्ध किए जाने पर अनावदेक शंकरलाल पिता बाबूलाल गायरी निवासी पड़दा को 15 दिवस के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल में निरूद्ध किया गया है।